Saturday, April 19, 2014

"बदलने का हुनर, मुझको भी, सिखला दे मेरे मौला 
ये दुनिया जब बदलती है बड़ी तकलीफ होती हैं |""सुबोध दूबे

Saturday, April 12, 2014

hahahhahhaaha enjoyment ke liye kuch bhi karega

बागपत : खेकरा थाना अंतर्गत सांकरोड़  पंचायत क्षेत्र का राकेश धामा (पुत्र श्री बलबीर सिंह) नामक युवक विगत ३२ मार्च २००११ से लापता है। इनका रंग गोरा है और लंबाई ५ फीट ५ इंच  है। परिजनों ने उसकी सूचना देने वाले को -१० लाख   रुपये इनाम स्वरूप देने की घोषणा की है। परिजनों ने बताया कि २८ वर्षीय राकेश धामा लोगो को  मानसिक पीड़ित कर देता है और वह सफेद धोती व गुलाबी शर्ट पहने हुए है। परिजनों ने लोगों से धामा  की जानकारी +39 338 281 1208  इन नंबर पर देने की अपील की है।

 (ज्ञातव्य हो उपरोक्त सूचना निराधार है एवं केवल आनंद प्राप्त करने हेतु है )
आलोकनाथ, सोशल मीडिया के हाथ

जब से लगे हैं आलोकनाथ
हमारी सोशल मीडिया के हाथ 
तब से हो रहा है कुठाराघात 
हमारे आदर्शो, विचारों व संस्कारों के साथ ||
एक पिता करता है किसी गरीब लड़की का कन्यादान 
सिखाता है धर्म की बाते बनाता है आपको इंसान
उसे भी हास का विषय बना दिया अरे नादान
कैसे हो पायेगा फिर आदर्श भारत का निर्माण
यदि ऐसे ही प्रयोग हमारी सोशल मीडिया करेगी
तो शायद संस्कृति की होली चौराहों पर जलेगी


Friday, April 11, 2014

""इन सत्ता के अंध-शाशको को समझो, चीर हरण भी इनके आगे बालकपन दुर्योधन, दुशाशन, शकुनी ही सब कुछ, नहीं दीखता द्रुपदसुता का भी क्रंदनये आज समूचा भरतवंश प्रत्युत्तर दे, हे भीष्म, विदुर, कृप द्रोण करो अब परिवर्तन हे अर्जुन अब नहीं समय है चुप रहने का,गांडीव उठाओ कर दो इनका मन-मर्दन"" सुबोध 
" बलात्कार के आरोप में लडको को फांसी नहीं देनी चाहिए, लडको से ऐसी गलतियां तो हो जाती है... अगर वो सरकार में आये तो ऐसे कानून बदलेंगे..." मुलायम सिंह यादव

Saturday, March 15, 2014

kyon akela hai pathik


""क्यों अकेला है पथिक"" 
क्यों अकेला है पथिक तू, मार्ग में चल संग हो लें |
कित तुझे जाना मुसाफिर, साथ में मुझको भी ले ले ||
क्यों अकेला है पथिक तू, मार्ग में चल संग हो लें |
चल पहाडो के शिखर को, साथ छू लें साथ खेलें ||
जब कठिन दुर्गम सफ़र हो, हाथ दे दे हाथ ले ले||
क्यों व्यथित हे? क्यों दुखित है? अश्रु तेरे क्यों निरंतर|
देख मुझको प्राप्त कर ले, मस्त रहने का प्रिये वर||
आज पुष्पों को बिछा दें, मार्ग कितना भी हो दुष्कर| 
प्रेम की गंगा बहा दें, कंटको की बेलियो पर||
आज तेरी धमनियों संग, धमनियां मेरी भी बोलें|
क्यों अकेला है पथिक तू, मार्ग में चल संग हो लें|| सुबोध 15/3/2014 

Sunday, March 9, 2014

नारी तो माँ है , छमा है , अनंत आसमां है 
नारी तो बहन है सब सहन है, रहन सहन है 
नारी तो बेटी है समृद्धि के पेटी है, सारी संस्कृति समेटी है 
नारी तो भार्या है रिद्धि-सिद्धि कार्या है ,परिवार की आचार्या है 
नारी तो मित्र है, जीवंत प्रेरक चित्र है फिर हमारा व्यवहार क्यों विचित्र है

आइये नारी दिवस पर संकल्प करें नारी शक्ति का आदर करें जिससे समाज में उसे यथोचित सम्मान मिल सके फिर भारत की कोई बेटी दहेज़, उत्पीडन, यातना का शिकार न हो सके फिर नारी के जन्म लेने पर मातम के बजाये आनंदोत्सव मनाया जाए 

HAPPY WOMAN'S DAY

Saturday, March 8, 2014

dost to hamesha hi rangeen hotey hain 
ye daarooo ke saath wali namkin hotey hain 
khud pack lakar detey hain enjoy kartey hain 
ghar jakar bata detey hain itney kameen hotey hain

Wednesday, March 5, 2014

"" alone scary girl in the bus""
Everybodyis sleeping
so why you are weeping
fill memories with dyes
Just close ur eyes
Think about the fresh air
let people sleep, do not stare
make a swing,but not of rope
coming down from cloud in top
sometimes swing to sea to catch the wave sometimes at mountain to make you brave
you are dancing on the moon
But there is afternoon
sunflower going down
respecting your crown
comeback at your seat
your bus is beeping
Everybody is sleeping

so why you are weeping

7- july-2013 Subodh 

काश तुम्हारी भाभी होती

सप्तवर्ण से अम्बर राजित चपला ह्रदय करे आह्लादित इस पावस में झूम –झूमकर मन मयूर सा किन्तु विचलित विचलित मन के बंद सदन की किचित कोई चाभी होती काश तुम्हारी भाभी होती काश तुम्हारी भाभी होती

Sunday, February 2, 2014

 कोटि कोटि है वंदन उनको, जिनके तप से हम स्वतंत्र 
आओ गाये 'जन गण मन' को , शुभ हो सबको ये गणतंत्र 
 रसगुल्लों की चोरी

 दुष्यंत चौधरी : भाई घर से रसगुल्लों की चोरी हो गयी है
१.)    बीजेपी: देखिये दुष्यंत जी रसगुल्ला भारत की अस्मिता का प्रश्न है रसगुल्ला जगन्नाथ पूरी की रथ यात्रा के अंतिम दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिया जाता है भारतीय जनता पार्टी सदा से ही रथयात्रा में विस्वास रखती आई है |इसका चोरी होना बड़ी ही ह्रदय विदारक घटना है हम कड़ी शब्दों में इस अछम्य अपराध की घोर निंदा करते हैं इसमे हमे कांग्रेस का हाथ होने का पूर्ण विस्वास है अबकी बार भारतीय जनता पार्टी को वोट दो और रसगुल्ला चोरी को रोको आपका रसगुल्ला आपके पास सुरक्षित रहेगा नमो रस्गुलाये नमो नमो
२.)    कांग्रेस: दुष्यंत जी रसगुल्ला जैसी मिठाई का चोरी होना आम आदमी पार्टी की विफलता है आज जो हमारे घरो में रसगुल्ले को सुरक्षित नहीं कर सकता वो देश क्या बचाएगा जब आपकी घटना का पता राहुल जी की मम्मी को लगा तभी से उनकी आँखों में आंसू हैं अगला इलेक्शन आने दीजिये हम आपको वचन देते हैं की रसगुल्ला काण्ड की पूरी डिटेल में जांच करायी जायेगी अबकी बात हमारे पंजे में आपका रसगुल्ला है
३.)    आम आदमी पार्टी: देखिये रसगुल्ला चोरी के पीछे विपक्षी पार्टियों का हाथ है इसका लक्ष्य आम आदमी के हाथ से रसगुल्ला छीनना है इस चोरी की घटना के लिए हमने एक समिति बनाई है घर समिति एवम देश के सभी रसगुल्लों की सुरक्षा के लिए हम एक क़ानून लाने वाले हैं जनरसगुल्ला क़ानून आप भी कुछ रसगुल्लों के साथ रामलीला मैदान में सादर आमंत्रित हैं|
४.)    समाजवादी पार्टी : कल मेरठ में नरेन्द्र मोदी की रैली था कल भैंस गायब हो गयी थी आज चौधरी सम्प्रदाय के घरो से रसगुल्ले नदारद हैं इन रसगुल्लों का बदला हम २०१४ के चुनाव में लेंगे |
५.)    लालू प्रसाद यादव: हम लालू प्रसाद यादव  सपथ लेता हूँ रसगुल्ला चोरो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी हमारी प्यारी भैंसों के दूध से बने रसगुल्ले ये बीजेपी वाले नहीं डकार सकते हैं |

६.)    दुष्यंत चौधरी : यार मेरे रसगुल्ले मिल गए हैं मुझे पीएचडी करने दो भाई लोगो वोट तुम सबको ही मिलेगी |

Wednesday, January 1, 2014

""jungalo mein khojta hoon shor ko
aur shor mein bhi shaanti ki kalpna
us kalpana ke anlikhey jo chitra hain
jo samjah jaaye wahi to mitra hain""

""नव वर्ष मंगलमय हो""

नव-सूर्य के आलोक में नव वर्ष की शुभकामना 
हे जगतीपालक ईश तुमसे कर रहे हैं कामना 
सब स्वस्थ, सुखी, समृद्ध चहूँ शान्ति औ सद्भावना 
विज्ञान की परिपूर्णता में विश्व की परिकल्पना 
प्रतिव्यक्ति में हो जाग्रत कर्तव्य पथ मन-भावना 
हो प्रेम भाव प्रशस्त सब शून्य हो दुर्भावना 
हो जाए अब इस वसुंधरा पर स्वर्ग की स्थापना 
हे जगतीपालक ईश तुमसे कर रहे हैं कामना 

नव-सूर्य के आलोक में नव वर्ष की शुभकामना”” सुबोध